Sarguja University Private Admission 2024 – शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों में स्वाध्यायी (अमहाविद्यालयीन) विद्यार्थियों के लिए “स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति 2024” लागू की गई है। इस नीति के अंतर्गत स्नातक (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम.) के प्रथम सेमेस्टर में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजीयन अनिवार्य है और इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पोर्टल पर शुरू की जा रही है। आइए, विस्तार से जानते हैं इस पंजीयन प्रक्रिया, तिथियों और अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में।
Sarguja University Private Admission 2024 Overview
Particulars | Details |
---|---|
Mode of Study | Full-time/Offline |
Application Status | Open Now |
Fee Range Across Courses | Given below |
Programs Offered | 30+ |
Level of Programs Offered | UG, PG, Diplomas & Integrated |
Popular Programs | BA, BSc, B.com, ETC |
Admission Process | Direct |
Admission Last Date | 25 October 2024 |
Admission Website | sggcg.in |
Sarguja University Private Admission 2024 Important Dates
क्र. | विवरण | तिथि एवं समय |
---|---|---|
1. | विश्वविद्यालय के पोर्टल में स्वाध्यायी विद्यार्थियों का ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया शुरू | दिनांक 08.10.2024, सुबह 10:00 बजे |
पंजीयन समाप्ति | दिनांक 25.10.2024, रात 11:59 बजे | |
2. | GE/VAC/SEC का चयन और महाविद्यालय में विद्यार्थियों का सहमति से आबंटन | दिनांक 26.10.2024 से 28.10.2024 |
3. | पंजीयन आवेदन की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेजों का जमा करने की अंतिम तिथि | दिनांक 28.10.2024 से 30.10.2024 |
Sarguja University Private Admission 2024 Enrollment
सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय के संबद्ध शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुल्क 48 रुपये और नामांकन शुल्क 120 रुपये रखा गया है। यानी कुल मिलाकर छात्रों को 168 रुपये जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यह भी आवश्यक है कि आवेदक अपना स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करें, क्योंकि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही पंजीयन संभव होगा।
Sarguja University Private Admission 2024 Registration Fee
शुल्क विवरण | राशि |
---|---|
पंजीयन शुल्क | ₹48 |
नामांकन शुल्क | ₹120 |
कुल राशि | ₹168 |
डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में पंजीयन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को नेशनल एकेडमिक डिपोजिटरी (NAD), डिजीलॉकर (Digilocker) और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) में पंजीयन करना अनिवार्य है। इससे विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और क्रेडिट ट्रांसफर में मदद मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थी निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं:
GE/VAC/SEC पाठ्यक्रम का चयन
पंजीयन के बाद, महाविद्यालय द्वारा GE/VAC/SEC पाठ्यक्रम का चयन विद्यार्थियों की सहमति से किया जाएगा। यह प्रक्रिया 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस चयन के आधार पर महाविद्यालय विद्यार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला देंगे। आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका चयन किया गया GE/VAC/SEC सही है, जिसकी पुष्टि महाविद्यालय द्वारा की जाएगी।
ऑनलाइन पंजीयन कैसे करें?
स्वाध्यायी/अमहाविद्यालयीन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in पर जाएं।
- “स्वाध्यायी विद्यार्थी पंजीयन 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- पंजीयन शुल्क और नामांकन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- पंजीयन की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित महाविद्यालय में समय सीमा के भीतर जमा करें।
Important Document For Online Registration
- आधार कार्ड
- 10वी मार्कशीट
- 12वी मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल अड्रेस
- पासपोर्ट फोटो
- हस्ताक्षर
- ABC I’d
- पंजीयन फॉर्म की हार्डकॉपी
- शुल्क भुगतान की रसीद
- स्वप्रमाणित दस्तावेज़ों की छायाप्रति (आवश्यकता अनुसार)
Note – 👉🏻संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (SGGV) से जुड़ी भविष्य में आने वाली महत्वपूर्ण Update के लिए नई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े👇🏻
Important Links
Private Admission Notification | Download Now |
Apply Online Link | Apply Now |
Official Website | sggcg.in |
Join SGGV WhatsApp Group | Join Now |
Join Telegram Channel | Join Now |
Check CG Other University private Admission 2024-25
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत “स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति-2024” का अनुमोदन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत, राजकीय विश्वविद्यालयों और शासकीय महाविद्यालयों में स्वाध्यायी विद्यार्थियों (Self-Study Students) के लिए एक नई नीति, “स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति-2024” का अनुमोदन किया गया है। इस नीति का उद्देश्य स्वाध्यायी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देना और उन्हें NEP-2020 के लक्ष्यों के अनुसार शिक्षित करना है।
1. पंजीयन तिथि एवं अवधि का निर्धारण:
स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया नियमित विद्यार्थियों की अंतिम तिथि के बाद प्रारंभ होगी। पंजीयन के लिए 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है। पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित महाविद्यालय को संकायवार / विषयवार सूची प्रदान की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को हर सेमेस्टर में अलग से पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
सतत आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया:
स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के नियम भी निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक महाविद्यालय अपने पंजीकृत स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए निम्न तिथियों पर आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करेगा:
- पहला मूल्यांकन: 01 नवंबर से 10 नवंबर
- दूसरा मूल्यांकन: 01 दिसंबर से 10 दिसंबर
- असाइनमेंट जमा करने की तिथि: 15 दिसंबर से 25 दिसंबर
आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा तैयार किए जाएंगे। परीक्षा में 20 अंक का मूल्यांकन होगा, जबकि असाइनमेंट के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन प्राप्तांकों को महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को प्रेषित किया जाएगा।से अपडेट चेक करने की सलाह दी जाती है।