CG Home Guard Bharti 2024 – छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय रायपुर के विभिन्न पत्रों के निर्देशानुसार CG Home Guard Bharti 2024 ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ नगर सेना की वेबसाईट firenoc.cg.gov.in पर दिनांक 10.07.2024 से आवेदन कर सकते हैं।
CG Home Guard Bharti 2024 Overview
Current Recruitment Authority | Government of Chhattisgarh, Home Department |
---|---|
Number of Vacancies | 500 positions for Male Home Guards, 1715 positions for Female Home Guards |
Application Start Date | 10th July 2024 |
Application End Date | 10th August 2024 |
Error Correction Deadline | Until 17th August 2024 |
Application Process | Online applications accepted at firenoc.cg.gov.in |
Exam Fees |
|
Number of Vacancies |
|
Qualification | 8th , 10th Only |
Age Limit | 19 Years |
selection | Merit Base |
Official Website | firenoc.cg.gov.in |
छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवी नगर सैनिकों की भर्ती 2024
छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु CG Home Guard Bharti 2024 आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, शर्तें और अन्य जानकारी निम्नानुसार है:
01. वर्तमान भर्ती हेतु प्राधिकार:
- 500 स्वयंसेवी नगर सैनिकों के पद: गृह विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक एफ 13-18/दो-गृह/न.से./2023 दिनांक 24.01.2024
- 1715 महिला नगर सैनिकों के पद: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु गृह विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक एफ 13-08/दो-गृह/न.से./2023 दिनांक 07.03.2024
CG Home Guard Bharti Important Dates
Important Dates |
---|
Online Application Start Date: 10th July 2024 |
Online Application End Date: 10th August 2024 |
Error Correction Deadline: Until 17th August 2024 |
Application Fee of CG Home Guard Vacancy
examination fees for different categories: ₹300 for General/OBC candidates and ₹200 for SC/ST candidates.
Exam Fees |
---|
General/OBC: ₹300/- |
SC/ST: ₹200/- |
CG Home Guard Bharti 2024 Post
- 500 स्वयंसेवी नगर सैनिकों के पद: जनरल ड्यूटी हेतु (महिलाओं के लिए 30% हॉरिजोन्टल आरक्षण)
- 1715 महिला नगर सैनिकों के पद: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्ययोजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में नियुक्ति हेतु
चयन प्रक्रिया:
उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए किया जाने वाला चयन माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एस०एल०पी० (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगा।
सीधी भर्ती के लिए पात्रता एवं शर्तें:
- उम्मीदवार को संबंधित जिले का मूलनिवासी होना चाहिए। इसके लिए सक्षम अधिकारी का मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
- उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार का आचरण पूर्ववत् अच्छा होना चाहिए।
वेतनमान:
यह नियमित शासकीय सेवक नहीं होंगे, इसलिए इन्हें नियमित वेतनमान की पात्रता नहीं होगी। इन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत मानदेय व अन्य भत्ते ही प्राप्त होंगे।
आयुसीमा:
- किसी भी वर्ग के उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक अर्हताएं:
- सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिये 5वीं पास होना आवश्यक है।
शारीरिक अर्हता:
ऊंचाई:
- सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए: 188 से.मी. या उससे अधिक
- अनुसूचित जनजाति वर्ग (महिला एवं पुरुष) के लिए: 153 से.मी. या उससे अधिक
- शेष राजस्व जिलों के अनुसूचित जनजाति के पुरुष तथा सभी वर्ग की महिलाओं के लिए: 158 से.मी. या अधिक
सीना:
- बिना फुलाए: 81 से.मी. (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 76 से.मी.)
- फुलाने पर: 86 से.मी. (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु 81 से.मी.)
अभ्यर्थी में नाक नी, फ्लेट फुट ना हो एवं वह शारीरिक रुप से अपंग नहीं होना चाहिए। यह अर्हता सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी। सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय दृष्टि से योग्य होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुरुषों के लिए:
- 100 मीटर दौड़: 25 अंक
- 800 मीटर दौड़: 25 अंक
- लंबी कूद: 25 अंक
- ऊंची कूद: 25 अंक
कुल अंक: 100
महिलाओं के लिए:
- 800 मीटर दौड़: 50 अंक
- लंबी कूद: 25 अंक
- ऊंची कूद: 25 अंक
कुल अंक: 100
सभी आयटमों के लिए एक ही अवसर मिलेगा। सामान्य जाति के लिए 50% और अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक अनिवार्य हैं।
लिखित परीक्षा
शारीरिक प्रवीणता टेस्ट में न्यूनतम अंक पाने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। यह 100 अंकों की होगी और 2 घंटे की अवधि की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंक गणित के प्रश्न होंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए 50% और अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक अनिवार्य होंगे।
बोनस अंक
- खेलकूद में पदक प्राप्त: 05 अंक
- नाविक, तैराक और गोताखोर: 10 अंक
- एन.सी.सी. “सी” प्रमाण पत्र: 05 अंक
- हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस: 05 अंक
- नाई, धोबी, कुक, मोची, दर्जी, राज मिस्त्री, प्लम्बर और माली: 05 अंक
- इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, बढ़ई: 05 अंक
- हिन्दी टायपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट: 05 अंक
चयन सूची: शारीरिक प्रवीणता (100 अंक), लिखित परीक्षा (100 अंक), और बोनस (20 अंक) के आधार पर कुल 220 अंक के लिए चयन सूची तैयार की जाएगी।
वरीयता सूची: अनारक्षित पदों के लिए पहले अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बनाई जाएगी। आरक्षित वर्ग के लिए भी मेरिट के आधार पर स्थान पाने योग्य अभ्यर्थी शामिल होंगे।
महिलाओं के लिए: स्वयं सेवी सैनिकों के पदों में 30% हॉरिजोन्टल आरक्षण अनुसार, पदों की पृथक सूची तैयार की जाएगी। उपलब्ध न होने पर पद अगले वर्ष के लिए अग्रेषित नहीं किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय मुख्यालयों में संपन्न होगी। विस्तृत निर्देशों के पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
ज्ञाति प्रमाण पत्र: शिक्षा, जन्म, जाति, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।
वेबसाइट: अधिक जानकारी के लिए https://firenoc.cg.gov.in पर अवलोकन करें।
Note – नौकरी और शिक्षा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे Daily Job Update, Result, Admit Card Sarkari Yojana, Merit List, Model Answer, career guidance जैसे महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप से आज ही जुड़े WhatsApp Link नीचे दिए गया है
Join Whatsaap ChannelImportant Links
Online Application Link | Click Here (Link Active) |
Official Notification pdf link | Click Here |
CG Vyapam Whatsaap | Join Group |
Join Telegram |
- (दिनांक – 02-07-2024) छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती की शैक्षणिक योग्यता में छुट के निर्देश
- (दिनांक – 02-07-2024) होम गार्ड के स्वयं सेवी सैनिक महिलाओं की भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में संसोधन
- (दिनांक – 02-07-2024) होम गार्ड के स्वयं सेवी सैनिकों की भर्ती एवं पदोन्नति निर्देश