Shiksha Live

Pssou Deled 1st Allotment list 2024 deled 1st Merit list Download Link

Pssou Deled 1st Allotment list 2024 पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ ने अपने द्विवर्षीय डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और तिथियों के अनुसार, अभ्यर्थी अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। 

Pssou DELEd 2nd Year Admission Form 2024 Overview

DetailsInformation
UniversityPt. Sundarlal Sharma (Open) University, Chhattisgarh (PSSOU)
CourseDElEd 2nd Year
Application ModeOnline
Key SectionsPssou Deled 1st Allotment list
Required InformationPersonal and Academic Details, Document Uploads
Official Websitepssou.ac.in

Pssou Allotment list 2024 Dates 

विश्वविद्यालय के द्विवर्षीय डी.एल.एड. दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु निम्नलिखित तिथियाँ और प्रक्रियाएँ निर्धारित की गई हैं:

घटनातिथि
प्रथम सूची में प्रवेश प्रारंभ21 अगस्त 2024
प्रथम सूची में प्रवेश की अंतिम तिथि27 अगस्त 2024
द्वितीय सूची का प्रकाशन05 सितम्बर 2024
द्वितीय सूची में प्रवेश प्रारंभ11 सितम्बर 2024
द्वितीय सूची में प्रवेश की अंतिम तिथि16 सितम्बर 2024
तृतीय काउंसलिंग (यदि सीट रिक्त रहती है)सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी

प्रवेश प्रक्रिया

  • चयनित विद्यार्थियों को अपने आवंटित study center पर जाकर दस्तावेज़ों का verification कराना होगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही course fee का चालान बनवाना संभव होगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन से पहले चालान न बनवाएं।

पात्रता

  • Educational Qualification: उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक और अनुसूचित जनजाति/जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग के लिए 45% अंक।
  • Teaching Experience: छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय में न्यूनतम 2 वर्षों का teaching experience होना अनिवार्य है।
  • Working Teachers: आवेदन और प्रवेश के समय छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय में full-time teacher के रूप में कार्यरत होना आवश्यक है।
  • Reservation and Relaxation: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग और अन्य वर्गों के लिए अंकों में छूट और सीट आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • चयनित विद्यार्थी अपने अध्ययन केंद्र पर जाकर सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • प्रवेश से संबंधित नियम/निर्देश और ऑनलाइन आवेदन हेतु संलग्न विवरणिका को ध्यान से पढ़ें, साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर लॉग इन करें।

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची

(प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रति)
1. ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन फार्म की पावती प्रतिलिपि
2. सीट आबंटन का पृष्ठ
3. 10 वी की अंक सूची
4. 12 वी की अंक सूची
5. प्रवजन (माइग्रेशन) प्रमाण पत्र
6. जाति प्रमाण पत्र
7. निवास प्रमाण पत्र
8. दिव्यांग / सैनिक/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र अगर हो तो
9. आधार कार्ड
10. अनुभव प्रमाण पत्र
11. शपथ पत्र
12. दो फोटो

Screenshot 2024 08 21 202434

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम शुल्क

वर्षपाठ्यक्रम शुल्क (₹)अतिरिक्त शुल्क (₹)कुल शुल्क (₹)
प्रथम वर्ष10,00030010,300
द्वितीय वर्ष10,00030010,300

ये शुल्क प्रथम और द्वितीय वर्ष में प्रवेश के समय देय होंगे। शुल्क में किसी भी बदलाव की स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना मान्य होगी। उपरोक्त शुल्क पाठ्यक्रम प्रशिक्षण और सामग्री के लिए है; अन्य दत्तकार्यों की व्यवस्था विद्यार्थियों को स्वयं करनी होगी।

कार्यक्रम अवधि
डी.एल.एड. कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है। सभी छात्रों को चार वर्षों के भीतर पाठ्यक्रम पूरा करना होगा।

पुनः पंजीयन
यदि निर्धारित अवधि में पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया जाता है, तो छात्र विश्वविद्यालय के नियमानुसार पुनः पंजीयन के पात्र होंगे।

आरक्षण
डी.एल.एड. प्रवेश में आरक्षण छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के नियमानुसार लागू होगा।

Important Links

D.El.Ed 1st Allotment list PDFClick Here
Notification PDFClick Here
Pssou Deled Counselling LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
 CG Whatsaap GroupClick Here
Join TelegramClick Here

Leave a Comment